भावी योजनाः-आगामी भविष्य में इस योग विधा का प्रशिक्षण सतना एवं अन्य नगरों में प्रदान किया जाएगा। जिसमें बच्चों एवं युवाओं को इसका प्रशिक्षण कम से कम समय में प्रदान किया जायेगा।
विशेष - अगर भारत सरकार चाहे तो भारतीय कमाण्डो एवं सैन्य कर्मचारियों को पानी में चलने, दौड़ने तथा पानी के अंदर रहते हुए फायरिंग करने का प्रशिक्षण मैं निःशुल्क प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर हूं।
अगर भारत में कोई व्यक्ति इस विधा को मुझसे सीखना चाहता है तो मैं उसे निःशुल्क यह प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तैयार हूं।
विदेश में यह विद्या प्रदान करने की कुछ निश्चित शर्तें हैं जिसे पूर्ण करने के पश्चात उन्हें भी यह प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मैं तैयार हूं।